सिविल सर्जन को व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे और एसडीएम मिलिंद ढोके ने रविवार को जिला चिकित्सालय आगर का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में व्याप्त गंदगी पर घोर नाराजगी जाहिर कर सिविल सर्जन को सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। आगे से अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रखने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।