मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उप जेल सुसनेर एवं जिला जेल आगर मालवा में निरुद्ध बंदियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी एस चौहान विशेष अतिथि के रूप में मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट अरुण सिंह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अश्विनी सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे।
प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता है परिस्थितियों में अपराध घटित हो जाते हैं न्यायालयीन प्रक्रिया के अंतर्गत विधिक सेवा संस्था न्याय दिलाने का कार्य कर रही है प्रत्येक व्यक्ति को न्याय मिले यही विधिक सेवा संस्था का संकल्प है। इसके पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जन साहस संस्था के समन्वय से मधुबन होटल में अपराध से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अश्विनी सिंह एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पीड़ितों को एवं उनके परिवारजन के सदस्यों को मध्य प्रदेश अपराध प्रतिकर योजना 2018 नालसा यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों के पीड़ित/जीवित महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना 2018 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जन साहस संस्था के द्वारा पीड़ित एवं उनके परिवारजन के सदस्यों को कंबल का वितरण भी किया गया।