मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। जनपद पंचायत भवन सुसनेर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया ने कहा कि कर्म करो, फल परमात्मा देता है। उन्होंने कहा कि भारत भूमि स्वर्ग से महान है और इसी कारण यहाँ मनुष्य के रूप में भगवान जन्म लेकर समाज के कल्याण हेतु कार्य करते हैं। उन्होंने 15 नवंबर 1875 को जन्मे आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बताया।
मुकेश हरदेनिया ने विशेष रूप से कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने धर्म परिवर्तन के बाद जब देखा कि विदेशी ताकतें सनातन धर्म और देश की संस्कृति के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही हैं, तब उन्होंने पुनः सनातन धर्म अपनाया और देश को आजादी दिलाने के लिए साहसिक कार्य किए। उनका संघर्ष और कुर्बानी आज भी देशभक्ति की मिसाल है।
उन्होंने यह भी बताया कि केन्द्र सरकार बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाकर उनके योगदान को सम्मानित कर रही है और समाज कल्याण हेतु अनेक योजनाएँ लागू कर रही है।
इस अवसर पर डॉ. सौरभ जैन (बीजेपी मंडल अध्यक्ष), अमित नागर (सोयत मंडल अध्यक्ष), प्रदीप सोनी (पार्षद), महामंत्री पवन शर्मा, गोवर्धन शुक्ला, कमल गर्ग, लखन सेन, रवी टेलर, सर्वेश यादव (एसडीएम), देवनारायण यादव (एसडीओपी), सत्यनारायण सोनी, मुकेश पाठक, जगदीश सेन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा के आदर्शों और उनके संघर्ष की सराहना की और समाज के कल्याण हेतु प्रेरित होने का संकल्प लिया।