मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के समापन वर्ष (जनजातीय गौरव दिवस) के उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ गुप्ता ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय व जनजातीय गौरव दिवस के महत्त्व के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। तत्पश्चात वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर वी गुप्ता ने विभिन्न जनजातीय नायकों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके बाद विभिन्न क्रीड़ा गतिविधियों जैसे गोला फेंक, भाला फेंक ,100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, खो- खो,बैडमिंटन, शतरंज आदि विधाओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ आदिश कुमार जैन ने किया व आभार ग्रंथपाल राम कुमार अंजोरिया ने माना। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ से आकांक्षा श्रीवास्तव, श्रद्धा पांडे, सीमा मुवेल, लविश जैन, बद्रीलाल डाबी, मुकेश कुमार दांगी व कार्यालय स्टॉफ के सदस्य उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी काशीराम प्रजापति ने दी।
- खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now