कलेक्टर ने दिये प्रशस्ति पत्र
मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना पत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया।
कलेक्टर ने विधानसभा आगर के बीएलओ शिक्षक राधेश्याम मेवाडा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी सिरसट, शिक्षक नारायण लाल शर्मा, अशोक नागर, विक्रम मालवीय और विधानसभा सुसनेर के बीएलओ शिक्षक प्रमोद शर्मा, बृजमोहन शर्मा, मुरलीधर शर्मा, बालकृष्ण बंसिया, मोहन दसलानिया, राजेश यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
सीएम हेल्पलाइन निराकरण
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के शत-प्रतिशत निराकरण पर उप संचालक कृषि विजय चौरसिया, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जी.एस. मुवेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम.एल. मालवीय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।