मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉक्टर जीसी गुप्ता के मार्गदर्शन में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 2025 में 150 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। सामूहिक गायन के पश्चात मुकेश कुमार दांगी द्वारा विद्यार्थियों को वंदे मातरम से संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वंदे मातरम कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाविद्यालय में दिखाया गया। इसके पश्चात धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 सी जयंती के समापन वर्ष जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता राम कुमार अंजोरिया द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ आदिश कुमार जैन ने किया व आभार वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर व्ही गुप्ता ने माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी काशीराम प्रजापति ने दी।
महाविद्यालय सुसनेर में वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ ही हुई वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताएं
November 07, 2025
0
Tags