Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया

स्वस्थ, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस 1 नवम्बर शनिवार को को जिले में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर पुरानी कृषि उपज मंडी आगर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मुन्ना बाई चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया।  स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुत किए गए। विभागों द्वारा स्वस्थ, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर मध्य प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। समारोह में विशेष अतिथि विधायक मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, नगरपालिका अध्यक्ष निलेश पटेल जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने की।
     स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं महिला कल्याण के क्षेत्र में सतत प्रगति कर रहा है।
      विधायक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने  सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित की हैं। प्रदेश में सिंचाई, उद्योग, सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में तीव्र गति से कार्य हो रहे हैं।  आगर मालवा जिला भी शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा। जिले में नए-नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं, इथेनॉल प्लांट स्थापित हुआ है जिससे मक्का उत्पादक कृषकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नए-नए उद्योग स्थापित कर जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने का काम किया जाएगा। हर क्षेत्र में आगर अव्वल बने इसके प्रयास किए जाएंगे।
    कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने 70 वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश स्वच्छता, कृषि, दुग्ध उत्पादन, औद्योगिक विकास और महिला सशक्तिकरण में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि आगर जिला स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। कलेक्टर ने नागरिकों से जिले के विकास में सहभागिता का आग्रह किया तथा छात्र-छात्राओं को प्रदेश के उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया।
    जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने कहा कि मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक संपदा से समृद्ध राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कृषि, सिंचाई, बिजली एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया है। आज मध्यप्रदेश हर एक क्षेत्र में अग्रणी बना है।
    पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय है, जहां से ऊर्जा, संस्कृति और प्रगति का संदेश पूरे देश में फैलता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कृषि, खनिज, ऊर्जा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है।
    एसडीएम मिलिंद ढोके ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 1 नवम्बर 1956 को मध्यप्रदेश का गठन हुआ था। प्रदेश ने विगत 70 वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने सभी नागरिकों से राज्य के विकास में सक्रिय योगदान देने का आव्हान किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
    
कार्यक्रम में श्रीमती राजश्री शर्मा द्वारा सुमधुर ध्वनि में मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। मांगीलाल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में कला पथक दल तथा उज्जैन से पधारे तृप्ति नागर दल द्वारा लोक गुंजन कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। श्रीकृष्ण रतन अकैडमी, संस्कार अकैडमी एवं पुष्पा कॉन्वेंट स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मध्य प्रदेश की संस्कृति, विरासत को प्रदर्शित करते हुए आकर्षक व रंगारंग  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोहा। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासपरक प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया।
       कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथियों के रूप में मयंक राजपूत, दिनेश परमार, अशोक प्रजापत, तूफानसिंह गड़बड़ा, मनीष सोलंकी, अजय जैन मारु बर्डिया, श्रीमती रेखा यादव, हरिनारायण यादव, भरत प्रजापत, महेश शर्मा, डूंगरसिंह, हरिनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्रसिंह, राजेश ठाकुर, जगदीश गवली सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे,अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा,  डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा, कृषि अधिकारी  विजय चौरसिया, मोहन स्वर्णकार सहित जिले के समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीश स्वर्णकार ने किया एवं आभार प्रदर्शन नगरपालिका सीएमओ  डोडवे द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

youtube