मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इंदरसिंह परमार गुरुवार को दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन आगर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री परमार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर शस्त्रों को फूलमालाओ से सजाया गया तथा कुमकुम तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजन उपरांत मंत्री परमार द्वारा प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई। विधायक मधु गहलोत, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय द्वारा भी शस्त्रों का पूजन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, कैलाश कुंभकार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान, मयंक राजपूत, दिलीप सकलेचा, भरत प्रजापति, रवि फ्ररंड, योगेश योगी, मेहरबान सिंह, राजेश आर्य, रामेश्वर तेजरा, सूरज सिंह, भंवर सिंह राजपूत, बद्रीलाल सोनी, प्रदीप सोनी, आदि जनप्रतिनिध और प्रशासनिक अधिकारी में अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एडिशनल एसपी रविंद्र कुमार बोयट, एसडीएम आगर मिलिंद ढोके, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा, उप संचालक कृषि विजय चौरसिया, यातायात थाना प्रभारी जगदीश यादव, तहसीलदार विजय सेनानी व पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंत्री परमार का आत्मीय स्वागत
दशहरा पर्व पर पुलिस लाइन आगर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एव आयुष विभाग मंत्री इंदरसिंह परमार का स्थानीय रेस्ट हाउस पर पुष्प गुच्छ एवं पुष्प मालाओं से जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।