सुसनेर विधायक भैरोसिंह परिहार बापू ने की प्रेस वार्ता, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
मध्यप्रदेश/आगर मालवा/ MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। पीला मोजेक रोग से खराब हुई किसानों की फसल का सर्वे करवाने के लिए शासन ने किसानों के साथ धोखा किया खेतो में क्राप कटिंग करवाई गई लेकिन मुआवजा सूची से आगर जिलों को वंचित रखा गया यह उनके साथ छलावा है, अब भावांतर योजना के नाम पर किसानों को बरगलाने का प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
यह बातें शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान सुसनेर विधायक भेरोसिंह परिहार बापू ने सुसनेर में अपने निवास पर पत्रकारों से कहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह उज्जैन जिले मुआवजा स्वीकृत किया गया है फिर आगर जिले को क्यो वंचित रखा गया। अब भावान्तर में किसानों को फसले बेचने के लिये फसलों की ग्रेडिंग होगी उसके बाद भाव का मिलेगा। लेकिन उसमे किसानों की फसलों की गुणवत्ता को लेकर उनके साथ धोखा किया जाएगा। विधायक बापू ने किसानों की नाराज़गी को आवाज़ देते हुए नेताओं और अधिकारियों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को बीमा कंपनियों के हवाले कर दिया गया है। सवाल उठाया कि आखिर किसके इशारे पर खराब फसलों की जांच गलत तरीके से कराई गई। विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही किसानों को उनका हक़ नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी और आगर मालवा में बड़ा आंदोलन होगा। कुल मिलाकर किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा अब खेत-खलिहान से निकलकर राजनीति के गलियारों तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में जिले में कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है।