मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर 2 अक्टूबर) के अन्तर्गत बुधवार को नगर पालिका आगर द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र एवं चिन्हित सी टी यू की व्यापक साफ-सफाई की गई। सफाई अभियान में नगर के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारीगण ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान में विधायक मधु गहलोत, जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, भरत प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रजापत, पार्षद अजय जैन, मनीष सोलंकी, प्रतिनिधि जगदीश गवली, रानुराज नरवाल, अर्जुन गवली सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुशल सिंह डोडवे, स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगज, एनजीओ एसके मैनेजमेंट टीम एवं नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रमदान कर सफाई अभियान को सफल बनाया।
निकाय द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जागरूकता रैली, सीटीयू परिवर्तन, होम कंपोस्टिंग की जानकारी, प्रोसेसिंग प्लांट भ्रमण, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता शामिल हैं।