मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेरिया सुसनेर में 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक "सेवा पखवाड़ा अभियान" का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जन-भागीदारी, स्वच्छता, सेवा और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप देना है।
लेखन कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन
इस अभियान के तहत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन गतिविधियों में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और लेखन कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विजेता
निबंध लेखन में कक्षा 8 के हर्ष शर्मा ने प्रथम स्थान और कक्षा 7 के प्रिंस यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 7 की पायल यादव ने प्रथम स्थान और कक्षा 8 की वर्षा सेन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में हिमांशी विश्वकर्मा ने बाजी मारी।
समाचार पत्र निर्माण
छात्रों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं को समाचार पत्र निर्माण में शामिल किया और संस्था प्रभारी भेरूलाल ओसारा को भेंट किया। इस अवसर पर शिक्षक भूपेंद्र सिंह झाला, कैलाशचंद्र दांगी, तिलोकचंद्र पाटीदार और श्रीमती रेखा दांगी उपस्थित रहे।