मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। पीएम श्री नवोदय विद्यालय सुसनेर में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सभी विद्यार्थी और शिक्षकों की उपस्थिति में मनाई गई।, इस अवसर पर हिंदी शिक्षिका डॉ अंजना दुबे द्वारा बिरसा मुंडा जी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उनके द्वारा किए जाने वाले संघर्ष से परिचय कराया गया। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार पाठक द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के बारे में बताया गया कि उन्होंने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया वे स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए।
- खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now