Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

कोतवाली पुलिस ने किया फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार

मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में फरार इनामी एवं वारंटीयों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतवाली आगर की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए  ₹5,000 के इनामी फरार आरोपी ईश्वर पिता हरि सिंह सोंधिया, निवासी खजूरी सोंधिया थाना बडौद हाल मैना सुसनेर, को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 514/24, धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध है। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

थाना प्रभारी टी.आई. शशि उपाध्याय के नेतृत्व में गठित टीम- उप निरीक्षक दिलीप कटारा, सहायक उप निरीक्षक अजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक विजय, आरक्षक बंटी धाकड़ एवं संजय दांगी की मेहनत से यह सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए सतत तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

youtube