मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 नवंबर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय आगर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी तथा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी का नेतृत्व, दूरदर्शिता और देशहित में उनके साहसिक निर्णय हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। साथ ही उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई को अदम्य साहस और स्वतंत्रता की प्रतीक बताया।
अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी दिवस हमें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प दिलाते हैं। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी सचिन खरे ने बताया कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता फरमान लाला ,पूर्व जनपद अध्यक्ष देवकरण गुर्जर, एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर, महिला अध्यक्ष लीलाबाई, आशा शेट्टी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित अजमेरा, आगर शहर ब्लॉक अध्यक्ष रईस शेख, विजयनजरी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रऊफ मुल्तानी ,किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल यादव, बहादुर सिंह दायमा ,मोहन यादव बापचा, राधेश्याम शर्मा, राधेश्याम मालवीय, रघुनाथ मार साहब ,जितेंद्र भंडारी, इमरान अली, विष्णु गुर्जर, बृजेश शेट्टी, राहुल मेघवाल , लकी गुर्जर, शिवराज राजपूत, राजू मुल्तानी, शंभू सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।