प्रेस वार्ता में दी विस्तृत जानकारी, सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं रहेंगे उपस्थित
मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। गीता जयंती के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में 1 दिसंबर को प्रातः 11 बजे विशेष गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में सुसनेर नगर के सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को शाम 5 बजे विश्राम गृह पर प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी दी गई। विश्व गीता प्रतिनिधि संघ के जिला संयोजक द्वारका लड्डा व तहसील संयोजक रुपनारायण श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों एवं नगरवासियों के लिए धार्मिक और अध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में भाग लेने और गीता के संदेश का अध्ययन करने की अपील की है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को सजाया जाएगा और प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। श्री लड्डा ने कहा कि गीता पाठ का उद्देश्य लोगों में धार्मिक चेतना बढ़ाना और जीवन में नैतिक मूल्यों को स्थापित करना है। सुसनेर में आयोजित होने वाले इस गीता पाठ में नगर के सभी नागरिक और विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे, जिससे यह कार्यक्रम भक्तिभाव से परिपूर्ण होगा।