Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सामूहिक राष्ट्रगीत का आयोजन


मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, आगर में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शुक्रवार को प्रातः 9ः30 बजे सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  कार्यक्रम में संस्था के छात्र-छात्राओं एवं व्याख्याता गण ने एक साथ वंदे मातरम का गायन किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डॉ. हितेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रगीत के महत्व एवं उसके ऐतिहासिक मूल्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वंदे मातरम हमारे देश की एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक है। यह गीत हमें अपने देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।” प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बताया कि ‘वंदे मातरम’ गीत का रचनाकर्म बंकिम चंद्र चटर्जी ने किया था, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत हुई। कार्यक्रम के दौरान संस्था स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

youtube