Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान निरंतर जारी


विद्यालयों, ग्रामों व महिला समूहों को सायबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
थाना परिसर में आगंतुकों को भी सायबर सुरक्षा के उपाय बताए गए

मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सायबर जागरूकता माह 1 से 31 अक्टूबर 2025 के तहत जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सायबर अपराधों से सतर्क रखना, डिजिटल सुरक्षा की जानकारी देना तथा सायबर ठगी की स्थिति में त्वरित रिपोर्टिंग हेतु प्रोत्साहित करना है।

अभियान की इसी श्रृंखला में थाना नलखेड़ा अंतर्गत सउनि आशा लकवाल व उनकी टीम द्वारा शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल भंडावद, ग्राम गोयल, ग्राम महेंद्री तथा ग्राम बड़ियां में पहुंचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को सायबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों- जैसे सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी ठगी, फिशिंग लिंक, और फेक लोन ऐप्स- के बारे में बताया गया। टीम ने छात्रों को समझाया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी या बैंक विवरण साझा न करें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

इसी दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों को भी सायबर सुरक्षा के उपाय बताते हुए जागरूक किया गया। टीम ने उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सुरक्षित लेनदेन के तरीके बताए और यह संदेश दिया कि “सावधानी ही सायबर सुरक्षा की पहली शर्त है।”

साथ ही, थाना परिसर नलखेड़ा में आगंतुकों को भी सायबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई तथा सायबर हेल्पलाइन एवं शिकायत पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी साझा की गई।

यह जन-जागरूकता अभियान नागरिकों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के प्रति प्रेरित कर रहा है और सुरक्षित साइबर समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

youtube