मध्यप्रदेश/आगर मालवा/सुसनेर/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में पदस्थ क्रीड़ा अधिकारी मनोज कुमार दुबे का स्थानांतरण शासकीय महाविद्यालय राजगढ़ में हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मनोज कुमार दुबे का स्थानांतरण शासकीय महाविद्यालय राजगढ़ में हुआ है। डॉ गुप्ता ने क्रीड़ा अधिकारी मनोज दुबे को भावभीनी विदाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्थानांतरण कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों एवं क्रीड़ा अधिकारी मनोज दुबे ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी काशीराम प्रजापति ने दी।
- खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now