Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता -मुख्यमंत्री डॉ. यादव

52 लाख से अधिक विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से जारी की 303 करोड़ की राशि

आगर जिले के 33264 विद्यार्थियों को 2 करोड़ 3 लाख की राशि हस्तांतरित

मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पहले मां सरस्वती को प्रसन्न करना पड़ता है, अर्थात् विद्यार्थियों के लिए मन लगाकर पढ़ाई में मेहनत करना जरूरी है। बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार हर समय विद्यार्थियों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों को त्वरित रूप से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सुखद परिणाम है कि प्रदेश में सामान्यतः छात्रवृत्ति अप्रैल के महीने में सत्र खत्म होने पर मिलती थी, वह अब अक्टूबर माह में ही विद्यार्थियों के खातों में जारी की जा रही है। पात्र विद्यार्थियों को स्कूटी, लैपटॉप, ड्रेस और साइकिल आदि भी समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 
प्रदेश के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खातों में समेकित छात्रवृत्ति योजना की 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से जारी की जा रही है। 30 अक्टूबर गुरुवार को देव दीपावली से पहले विद्यार्थियों की दीपावली मन रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समेकित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत राशि अंतरण के लिए मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत् 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। जिसमें आगर जिले के 33264 विद्यार्थियों को 2 करोड़ 3 लाख 39 हजार 850 रुपए की राशि हस्तांरित की गई। 
राज्य स्तरीय समेकित छात्रवृत्ति योजना राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का आगर-मालवा जिले में सजीव प्रसारण विद्यार्थियों द्वारा देखा और सुना गया। सांदीपनी विद्यालय आगर में आयोजित कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एम. के. जाटव व सहायक जिला परियोजना अधिकारी दिनेश कुम्भकार व सांदीपनी प्राचार्य संजीव उपाध्याय,  छात्रवृत्ति जिला नोडल धिकारी सुरेन्द्र कुमार महापात्र व विद्यालय की अध्ययनरत छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

youtube