18 सितंबर को 2 चालान कर ₹32,500 समन शुल्क प्राप्त
राह-वीर योजना एवं नकदी रहित उपचार योजना पर दी गई जानकारी
मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। आगर मालवा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में निरंतर संचालित किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 08 से 22 सितम्बर 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात अनुशासन को बढ़ावा देना एवं नागरिकों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना है।
दिनांक 18 सितम्बर 2025 को यातायात एवं समस्त थानों की टीमों द्वारा 102 चालान किए गए और ₹32,500 का समन शुल्क वसूल किया गया।
अब तक (08 से 18 सितम्बर 2025) कुल 1048 चालान कर ₹4,02,800 का समन शुल्क प्राप्त किया गया है। चालानों में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, तेज गति व अन्य यातायात उल्लंघन सम्मिलित हैं।
अभियान के दौरान नागरिकों को दो महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई
नकदी रहित उपचार योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ित को नज़दीकी नामित अस्पताल में नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
राह-वीर योजना (पूर्व की Good Samaritan स्कीम): दुर्घटना पीड़ित को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार को ₹25,000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है और उसे किसी कानूनी कार्यवाही से मुक्त रखा जाता है।
आगर मालवा पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।