Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

भारत तथा भारत की सनातन संस्कृति में जन्म होना हमारा सौभाग्य-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश की सभी बड़ी नगर निगम में 10-10 हजार गौवंश की क्षमता वाली गौशालाएं बनाई जाएगी

सिंहस्थ-2028, का आयोजन धूमधाम से होगा

आगर-मालवा, का चहुमुँखी विकास कर प्रदेश का नम्बर-1 जिला बनाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने 61वें जन्मदिन पर गौ-अभ्यारण्य सालरिया में सांधु-संत एवं गौ-माता का आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तुलादान के शुद्ध घी से बने 6100 लड्डू का गौ-माताओं को भोग लगाया 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले मे 58 करोड़ 93 लाख के निर्माण कार्यो का लोकार्पण/भूमिपूजन किया

मध्यप्रदेश:आगर मालवा/सुसनेर-MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मनुष्य जीवन 84 लाख यौनियों के बाद मिलता है, परमात्मा कुछ अच्छे कर्मां के लिए हमे यह जन्म देता है, भारत तथा भारत की सनातन संस्कृति में जन्म होना हमारा सौभाग्य है, जन्मदिन पर केक काटना, मोमबत्ती बुझाना हमारी संस्कृति नहीं है, साधु-संतों एवं गौ-माता का आशीर्वाद प्राप्त करना सच्चे अर्थां में जन्मदिन मनाना है, गौ-शालाओं में जाकर, संतो का आशीर्वाद प्राप्त कर जन्मदिन मनाए, यह हमारी संस्कृति को न केवल पुष्पित-पल्लवित करते है, बल्कि हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। 
  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 25 मार्च मंगलवार को अपने 61 वें जन्मदिवस पर गौ-अभ्यारण्य सालरिया सुसनेर में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा महा-महोत्सव अन्तर्गत गौ-कथा उपसंहार शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल होकर साधु-संतो एवं गौ-माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-माताओं का पूजन किया तथा 61वें जन्मदिवस के अवसर पर शुद्ध घी से बने 6100 से लड्डूओं से मुख्यमंत्री का तुलादान कर, लड्डुओं का गौ-माताओं को भोग लगाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले मे 58 करोड 93 लाख के निर्माण कार्यो का लोकार्पण/भूमिपूजन भी किया तथा 186 स्व-सहायता समूहों को 6 करोड़ 12 लाख रूपये का बैंक ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कन्याओं का पूजन कर उपहार भेंट किये तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर लगाएं गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प माला से स्वागत् कर, जन्मदिवस की मंगलमयी शुभकामनाएं दी गई। अहमदाबाद गुजरात के समाजसेवी एवं दानदाता चिमनभाई अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत् किया गया।  इस अवसर पर पशु पालन मंत्री लखनसिंह पटेल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेंटवाल, विधायक सुवासरा हरदीपसिंह डंग, विधायक आगर मधु गेहलोत, विधायक सुसनेर भैरूसिंह बापू, केन्द्रीय संरक्षण श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा पूज्य परमहंस प्रज्ञानानंद जी महाराज, पूज्य स्वामी गोपालानन्दजी सरस्वती महाराज, प्रबंधक शिवराज शर्मा, जिला पंचायत  अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई चौहान, जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पिंकी राजपाल, पूर्व विधायक गोपाल परमार, लालजीराम परमार, श्रीमती रेखा रत्नाकर, फूलचन्द्र बेदिया, लालजीराम मालवीय, मुरलीधर पाटीदार, विक्रम सिंह राणा, बद्रीलाल सोनी, चिंतामण राठौर, गोविन्द सिंह बरखेड़ी, सोनू गेहलोत, दिलीप सकलेचा, प्रेम मस्ताना, कैलाश कुम्भकार, गजेन्द्र सिंह चंद्रावत,भेरूसिंह चौहान, बाबूलाल यादव, जितेन्द्रसिंह आदि मंचासीन रहे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-माता में हमारे 33 करोड़ देवी-देवता विराजमान है, गौ-माता अपने आंचल से हमको जीवन देती है यह प्रकृति के समान हमको जीना सिखाती है, यह हमको भी पालती है, अपने बच्चों को भी पालती है, इसलिये जो गाय पाले वे सभी गोपाल, जिनके घर में गाय का कुल उनके घर गोकुल, हमें घर-घर गोकुल बनाना है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में कोई लडाई झगड़ा ना हो, हर घर में गौ-माता हो, उन्हें वृंदावन बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हर घर में गौवंश बढ़ाने का निर्णय लिया है, इसके लिये निंरतर कार्य कर रही है, गौशालाओं को आहर अनुदान की राशि 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए की गई है। जो व्यक्ति अपने घर में 10 से अधिक गौवंश पालेगा, उसे भी सरकार अनुदान राशि देगी। इसके साथ ही पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन पर प्रति लीटर पर 5 रुपए बोनस दिया जाएगा।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में दूध उत्पादन का लगभग 9 प्रतिशत आपूर्ति मध्यप्रदेश द्वारा की जाती है, नेशनल डेयरी ड्वलपमेंट बोर्ड के माध्यम से दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत तक बढ़ाकर प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। प्रदेश की सभी बड़ी नगर निगम में 10-10 हजार गौवंश की क्षमता वाली गौशालाओं बनाई जाएगी। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। गरीब, युवा, किसान एवं नारी के लिये सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। प्रदेश के किसानों की बेहतरी के लिए कई एतिहासिक निर्णय लिये गए है, हर एक किसान के खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने का कार्य सरकार कर रही है। आने वाले समय में पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से जिले के कृषकों को भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में वर्ष-2028 में होने वाला सिंहस्थ का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा, इसकी पूरी तैयारी सरकार कर रही है।  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार द्वारा अलग-अलग जिलो में इन्वेस्टर सम्मिट कर प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर के लिए प्रयास किये है, इन्वेस्टर सम्मिट के माध्यम से प्रदेश में 30 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगर-मालवा जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी, चहुमुँखी विकास कर आगर-मालवा को प्रदेश का नम्बर-1 जिला बनाएंगे। उन्होंने कहा  कि आगर मे उद्योगों के लिय अपार संभावना है, औद्योगिक विकास के लिए भी काम किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ-अभ्यारण्य सालरिया में कुण्डालिया डेम से पानी लाया जाएगा।
  कार्यक्रम में संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह, एसडीएम आगर श्रीमती किरण बरबडे, एसडीएम सुसनेर सर्वेश यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एमपी एग्रो प्रबंधक ओपी विजयवर्गीय द्वारा किया गया।

- इसे भी पढ़ें -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.