मध्यप्रदेश-आगर मालवा(गिरिराज बंजारिया)। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में अजाक्स द्वारा 6 दिसम्बर बुधवार को भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सुबह 9:30 बजे कोर्ट के सामने स्थित अंबेडकर पार्क सुसनेर में डॉ.भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर अजाक्स के संरक्षक सन्तोष जादमे, डॉ रमेश चंद्र पवार, अजाक्स तहसील अध्यक्ष पीरूलाल जादमे, केलाश बामनिया पुर्व सरपंच, जगदीश मालवीय, अशोक बामनिया, रमेश चंद्र भ्यांजा, गिरिराज बंजारिया पत्रकार, ईश्वरओसारा, सुरेन्द्र जागड़े, हरीश जागड़े, भगवान सिंह, सुजान सिंह कटारा, भँवर लाल राइकुवाल, संतोष लोभाना, कमल कटरिया, भेरू लाल ओसारा, अजाक्स के साथी, सामाजिक ज़न प्रतिनिधि एंव युवा साथि उपस्थित थे।