किसानों की लिखित शिकायत पर विधायक बापु पहुँचे थे मंडी का निरीक्षण करने
मध्यप्रदेश:आगर मालवा/सुसनेर-MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। किसानों की लिखित शिकायत पर शनिवार को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच क्षेत्रीय विधायक भैरोसिंह परिहार बापु द्वारा कृषि उपज मंडी सुसनेर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधायक बापु ने व्यापारियों एंव कर्मचारियों को किसानों के हित मे सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसान वैसे ही परेशान है और मंडी में इनकी फसल का उचित दाम भी नहीं दिया जा रहा है,ऐसा नहीं चलेगा किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दे। साथ ही तुलाई के दौरान व्यापारियों द्वारा किसानों की फसल सोयाबीन 1 क्विंटल पर 300 ग्राम काटने पर सख्त नाराजगी जाहिर कर कहा कि आगर जिले की अन्य मंडी में ऐसा कंही नहीं हो रहा है यह मोनोपालिसी नहीं चेलेगी। यह बंद होना चाहिए।
आपको बता दे कि मंडी सचिव राजेन्द्र शर्मा के बाहर होने पर विधायक बापु ने मोबाईल से कॉल करके कहा कि किसानों द्वारा मंडी की शिकायत कई दिनों से आरही है, में किसानों की लिखित शिकायत पर मंडी में आया हु,किसानों की सोयाबीन 1 क्विंटल पर 300 ग्राम काटा जा रहा है इसका कोई नियम है क्या जिले की अन्य मंडियों में ऐसा नहीं हो रहा है,यह सब बंद होना चाहिये। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलना चाहिए। जिसके बाद विधायक बापु वंहा से रवाना होगये।