विधायक बापु के पहुँचने पर किसानों ने समाप्त किया चक्का जाम
मध्यप्रदेश:आगर मालवा/सुसनेर-MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। किसानो ने सोयाबीन फसल की तुलाई ना होने एंव उचित दाम ना मिलने पर व 300 ग्राम काटने पर हंगामा कर दिया। शनिवार दोपहर 3 बजे कृषि उपज मंडी मे किसानों की नाराजगी देखने को मिली। आक्रोशित किसानों ने कृषि उपज मंडी के सामने उज्जैन झालावाड़ नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक किसान डटे रहे। इससे हाइवे पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। चक्का जाम के दौरान नेशनल हाइवे पर सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इस जाम में यात्री वाहनों के साथ ही लोडिंग वाहन, स्कूल वाहन भी फंसे रहे। फसलों के दाम बढ़ाये जाने को लेकर करीब 1 घन्टे तक किसानो का हंगामा चलता रहा। किसानों मे इतना आक्रोश था की वे तहसीलदार विजय कुमार सेनानी व थाना प्रभारी केसर राजपूत के समझाने से भी नहीं माने। किसान मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
आपको बता दे कि किसान बहादुर सिंह परिहार खैराना, कमल सिंह नाहर खेड़ा,संजय कारपेंटर,गोविंद सुर्यवंशी, पर्वत सिंह खैराना,राजेश,शिवसिंह,सुल्तान सिंह,तुफान सिंह,गोपाल,अर्जुन सिंह,बलवंत सिंह सहित अन्य किसानों का कहना है की सोयाबीन के भाव उन्हें कम मिल रहे हैँ। इसमें बढ़ोत्तरी होना चाहिए। बड़े काटे पर तोल होने के बाद भी व्यापारियों द्वारा प्रति 1 कुंटल पर 300 ग्राम सोयाबीन काटा जा रहा था। इससे नाराज होकर हंगामा शुरू कर दिया।
किसानों ने नारेबाजी के साथ लगाया जाम
कृषि उपज मंडी में समय पर फसल की तुलाई नहीं होने एंव फसल का भाव कम मिलने व 1 क्विंटल पर 300 ग्राम काटने पर नाराज किसानों ने पहले तो मंडी में हंगामा करते हुए कृषि उपज मंडी के बाहर अपने ट्रैक्टरों को सडक पर खडा करके चक्का जाम लगा दिया। सैकडों किसान फसलों का भाव कब मिलने से नाराज होकर के नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते रहे हैं।
विधायक बापु के पहुंचने पर समाप्त हुआ चक्का जाम
किसानों द्वारा चल रहे चक्का जाम के दौरान क्षेत्रीय विधायक भैरोसिंह परिहार बापू ने पहुंचकर मंडी प्रशासन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की मंडी परिसर मे तोल काटे पर 10 से 20% किसानों की फ़सल की तुलाई हो रही अन्य की तुलाई मंडी व्यापारियों के घरों पर हो रही। प्रति 1 कुंटल पर 300 ग्राम उपज का वजन कम कर के किसानों को पैसे दिए जा रहे हैँ। सरकार की और से 4800 रुपए की खरीदी का आश्वासन दिया गया हैँ किन्तु खरीदी नहीं की गई। विधायक बापु की समझाइश पर किसानो ने चक्का जाम समाप्त किया। इसके बाद विधायक बापु की मौजूदगी में मंडी सचिव राजेन्द्र शर्मा एंव व्यापारी द्वारा फ़सल नीलामी कार्य को शुरू किया गया। इस दौरान 3900 से बढ़ाकर 4100 के अधिकतम भाव से फ़सल की खरीदी व्यापारियों ने की।