Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

ऐतिहासिक कांवड़ एवं कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: बम लहरी का शोर तो कोई शिव शंभू पुकारे

श्रद्धालुओं ने 10 किलोमीटर की पदयात्रा कर किया पंचदेहरिया महादेव का जलाभिषेक

सुसनेर(गिरिराज बंजारिया)।  युवाओं के कंधों पर आस्था की कावड़, महिलाओं के सिर पर आस्था रूपी जल से भरे कलश और हवा में गूंजते बोल-बम के जयघोष के साथ भगवा पताकाओं से सजे नगर में दसवे वर्ष शनिवार को मनकानेश्वर महादेव मंदिर से पंचदेहरिया महादेव तक कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली। यात्रा में सांप्रदायिक सद्भाव भी दिखा। यात्रा में शामिल शिवभक्तों का नगर के हर समाज के तबके ने मंच लगाकर स्वल्पाहर व पुष्पवर्षा से स्वागत किया। पुराना बस स्टेण्ड पर मुस्लिम समाजजनों ने पुष्पों से स्वागत किया। शिवशक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा संघ समिति के तत्वावधान में निकाली यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल भक्तों ने 10 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पंचदेहरिया महादेव में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजन कर दर्शन किए। सुबह से ही भक्त पंचदेहरिया महादेव का जलाभिषेक कर रहे थे। यात्रा के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। यात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे डॉक बंगला रोड पर सिंचाई विभाग परिसर में स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा के महारुद्राभिषेक से हुई। पवन मीना शर्मा, दीपक भावसार, दुर्गेश प्रजापत, संजय प्रजापत के द्वारा रुद्राभिषेक किया गया वही पंडित वेद प्रकाश भट्ट के द्वारा पूजा विधि विधान से हुई। यात्रा मे क्षेत्रीय विधायक भैरो सिँह बापू, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, भाजपा नेता प्रेम मस्ताना, भाजपा जिलामहामंत्री डॉ गजेंद्र सिँह चंद्रावत, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी आदि उपस्थित रहे। 

मुस्लिम समाज के सदस्य घोड़े पर हुए सवार

कावड़ एवं कलश यात्रा मे मुस्लिम समाज के सदस्य नौशाद खान ठेकेदार यात्रा मे घोड़े पर सवार होकर निकले। यात्रा मे इनका जगह जगह स्वागत किया गया। नौशाद खान सभी धार्मिक कार्यक्रम मे शामिल होते है।

तोप से हुई फूलो की वर्षा तो झाकियों ने मोहा लोगों का मन

यात्रा मे जेसीबी पर सीताहरण की झांकी बनाई गई जो आकर्षक का केंद्र रही। भोले की बारात, हनुमान जी की झांकी, भूतों की बारात, हाथी, घोड़े पालकी विभिन्न स्वरूपो मे आए नव युवकों ने मन मोह लिया वही सरस्वती शिशु विघा मंदिर, श्री संस्कार पब्लिक, एम्बीअंस पब्लिक स्कूल, अक्षपाद, एसआरजी, आस्था आदि स्कूलों के द्वारा भी झाकिया दी गई जो आकर्षक का केंद्र रही।

खाटू श्याम के तोरणद्वार की रही कावड़ आकर्षक का केंद्र

यात्रा मे बोल बम कावड़ यात्रा संघ द्वारा राजस्थान मे स्थित श्री खाटू श्याम बाबा के तोरण द्वारा कावड़ लेकर निकले जो आकर्षक का केंद्र रही। मनकामनेश्वर महादेव मंदिर के इसी कावड़ का पूजन कर यात्रा की शुरुआत हुई। 

बच्चों की आस्था रही चर्चा का विषय

कलश एवं कावड़ यात्रा में 3 से 10 वर्ष के बच्चे कंधे पर कावड़ लेकर शामिल हुए। बच्चे यात्रा का केंद्र बिंदु थे। इन्होंने 10 किमी का सफर भोले के जयकारे लगाते हुए पैदल तय किया तथा बचपन की झलक भी दिखाई।

यात्रा मे वर्मा का होडिंग

कावड़ यात्रा मे सामाजिक कार्यकर्ता स्व कुसुम वर्मा का होडिंग मे सिर पर कलश लिए दिखाई दी। बतादे की वर्मा हर धार्मिक कार्यक्रम मे आगे रहती है। साथ ही कावड़ यात्रा की शुरुआत से वर्मा की भूमिका रही है। वर्मा का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया था। 

यात्रा का इन्होंने किया स्वागत

मनकामनेश्वर सेवा समिति, विष्णु पाटीदार मित्र मंडल, बॉम्बे टेलरस, समस्त वार्ड वासीवार्ड-13, बजाज परिवार, पाटीदार समाज, मोदानी परिवार, बंग परिवार, नगर परिषद सुसनेर, विधायक भैरो सिँह बापू, युवा मित्र मंडल, संतोष केथोंलिक हाई स्कूल, समस्त ग्रामवासी चक छापरिया, पांच पुलिया व्यापारी संघ, विश्कर्मा लोहार, आनंद योग मित्र मंडल, राष्ट्रीय राजपूत महा सभा, मेहरबान सिँह, ब्लॉक सचिव किसान वुनीयन, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिँह, सीआरओ,सनफ्लावर जूनियर, प्रेस क्लब सुसनेर, हरदेनिया परिवार, चौहान परिवार, मुस्लिम समाज, फूल माली समाज, लुहाड़िया परिवार, उड़ान, दर्शनसागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर स्कूल, शिव भक्त मंडल, हिंदुत्व सरकार, कंठाली परिवार, महाकाल मित्र मंडल सत्यनारायण गली, जायसवाल परिवार, विघ्नेश्वर सेवा समिति, कावल परिवार इसके अतिरिक्त नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी स्वागत किया।

प्रशासनिक व्यवस्थाएं रही यात्रा में

यात्रा में राजस्व, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का महकमा दिनभर तैनात रहा। पुलिसकमियों व स्वास्थकर्मियों ने यात्रा में व्यवस्थाएं संभाली। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी योगदान दिया।

- इसे भी पढ़ें -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.