मध्यप्रदेश-आगर मालवा(गिरिराज बंजारिया)। गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन सामुदायिक भवन गांधी उपवन छावनी आगर में किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा हाल ही में संसद द्वारा पारित तीन नए कानून एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा अवलोकन किया गया। कलेक्टर के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहा गया। उपसंचालक अनुराधा गहरवाल द्वारा प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, एडिशनल एसपी श्रीमती निशा रेड्डी ,अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह, एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा,डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मनीषा कौल, प्रभारी पीओ डूडा पवन फुल फकीर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।