मध्यप्रदेश-आगर मालवा(गिरिराज बंजारिया)। वर्षो से भाजपा का गढ़ रहे सुसनेर विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा को मात देकर कांग्रेस प्रत्याशी भैरोसिंह परिहार बापू ने जीत हासिल कर 25 साल बाद कांग्रेस ने कब्जा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी भैरोसिंह बापू को कुल 97 हजार 584 मत मिले बापू ने भाजपा के राणा विक्रम सिंह को 12 हजार 645 मतो से हराकर जीत हासिल की भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह को कुल 84939 मत मिले है। शुरुआत में मतगणना पहले राउंड मे भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह राणा 293 वोटो से आगे थे जिसके बाद सभी राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी भैरो सिंह बापू हर राउंड के बाद बढ़ते दिखाई दिए। कांग्रेस कार्यकर्ता व बापू के समर्थको मे उत्साह बढ़ता रहा तो वही दूसरी और मोड़ी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। मतगणना स्थल के बाहर सड़क के किनारे भी समर्थको ढ़ोल ढमाके के साथ नारेबाजी कर हर्ष व्यक्त कर रहे थे। 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद 8 प्रत्याशीयो के भाग्य का फैसला रविवार को चौकाने वाले परिणाम सामने आए 25 साल के बाद विधानसभा की जनता ने इस बार भैरो सिंह बापू को चुना है। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी मिलिंद ढोके ने भैरो सिंह बापू को प्रमाण पत्र दिया जिसके बाद प्रेस वार्ता के दौरान बापू विधानसभा की जनता को धन्यवाद देते हुए भावुक हो गए। मतगणना खत्म होने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज आगर में कांग्रेस प्रत्याशी भैरो सिंह बापू व भाजपा प्रत्याशी राणा विक्रम सिंह का अलग अंदाज देखने को मिला। जहाँ पर भाजपा प्रत्याशी विक्रम सिंह राणा ने गले मिल भैरो सिंह बापू को जीत की बधाई दी जिसके बाद भैरो सिंह बापू ने राणा का हाथ पकड़ कर ग्राउंड के गेट के बाहर तक छोड़ा।
- खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now