MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)
मध्यप्रदेश-आगर मालवा(गिरिराज बंजारिया)। सुसनेर में गुरुवार की दोपहर में साढे 12 बजे के लगभग कृषि उपज मंडी सुसनेर में संचालित तोल कांटे पर किसानों की फसल तुलाई के दौरान वजन में अंतर आने पर किसानों ने हंगामा कर दिया और उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंडी चौराहे पर सांकेतिक रूप से चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
आपको बता दे की करीब 20 मिनट तक किसान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे इस दौरान वाहनों की कतारें सड़क किनारे लग गई। उधर मंडी में फसलो की नीलामी बन्द हो गई। किसानों ने बताया कि तोल कांटे पर फ़सल तुलाई के वजन में कई किलो ग्राम वजन का अंतर आ रहा है। जिसके कारण उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। इस दौरान तहसीलदार विजय सेनानी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। उसके बाद किसानों की समस्या सुन मंडी में संचालित तोल कांटे पर तुलाई कार्य फिलहाल बन्द करवा दिया गया। जिसके बाद मंडी में पुनःफसलो की नीलामी शुरू करवाई गई। तहसीलदार विजय कुमार सेनानी के अनुसार इस संबंध में नापतोल विभाग से संपर्क कर तोल कांटे की जांच करवाई जाएगी।