Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर करने के लिए लगातार कार्य कर रही है - मुख्यमंत्री डॉ यादव

आगर-मालवा जिले के किसानों के लिए कुल 138 करोड़ रूपये की राहत राशि का सिंगल क्लिक से वितरण

प्रधानमंत्री उज्‍ज्वला योजना एवं अन्‍य 29 लाख बहनों को 45 करोड़ रुपए सहायता राशि का वितरण 

मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। प्रदेश सरकार किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन जिले की तराना तहसील में आयोजित हुए राहत राशि वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही। मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने  प्राकृतिक प्रकोप से हुई फसल क्षति के लिए आगर-मालवा जिले के किसानो के लिए 138 करोड़ रुपये की राहत राशि किसानों के खातों में अंतरित की तथा प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना की हितग्राहियों सहित गैर उज्‍ज्‍वला, विशेष पिछड़ी जनजाति की प्रदेश की कुल 29 लाख बहनों को 45 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लगभग 31 करोड़ रुपए के 30 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण भी किया।
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं सहित सभी के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। प्रदेश सरकार किसान हितेषी सरकार हैं। किसानों की जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिये प्रदेश में अबतक 1800 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी हैं।  उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को किसी भी कारण से क्षति होने पर सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान खून-पसीना एक कर कड़ी मेहनत से  फसलें पैदा करता हैं। यदि प्राकृतिक कारणों से फसलों को क्षति होती हैं तो हमारा दायित्व है कि हम उनकी मदद करें।उन्होंने कहा कि किसानों के कल्‍याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सोलर पम्प लगाने पर अब किसानो को केवल प्रोजेक्‍ट लागत की 10 प्रतिशत राशि ही देना होगी,  शेष राशि सरकार द्वारा दी जायेगी। सोलर पम्प लगाने के बाद किसानों को बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को दुग्ध उत्पादन से जोड़ा जा रहा है। देशी गाय पालन पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। उन्‍होने कहा कि जहरीले रासायनिक खाद एवं दवाइयों की बजाय किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा हैं। किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सम्मान निधि भी दी जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य हैं कि किसानों की आय बढ़े।

30 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन

   मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समारोह में लगभग 31 करोड़ रुपये लागत के 30 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समारोह में लगभग 14 करोड़ रुपये के 21 कार्यों का लोकार्पण एवं लगभग 17 करोड़ रुपये लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया।  मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि तराना को शाजापुर से जोड़़ने के लिए नई सड़क बनेगी वही अब आगर रोड़ से तराना सीधे जुड़ेगा। उन्‍होने कहा की प्रदेश मे अब अधिकतर सड़के फोरलेन ही बन रही है। उन्‍होने कहा कि कायथा मे महाविद्यालय का भूमि पूजन किया गया है, जिससे अब कायथा के विद्यार्थियो को महाविद्यालय की सुविधा मिलेगी। उन्‍होने तराना में आई‍टी आई के लोकार्पण पर बधाई भी दी। मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि कनासिया-बरडंवा क्षेत्र में लगभग 08 हजार करोड़ रूपये लागत का कारखाना स्‍थापित हो रहा है जिससे क्षेत्र के लगभग दो से तीन हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर उन्‍होंने भावांतर भुगतान योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सोयाबीन का केन्‍द्र सरकार द्वारा 5328 रूपये मूल्‍य घोषित किया गया है। मंडी मे पंजीकृत किसानो द्वारा सोयाबीन विक्रय करने पर उन्‍हे मंडी मूल्‍य एवं घोषित मूल्‍य के अंतर की राशि राज्‍य सरकार द्वारा दी जायेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगर मालवा जिले की प्रशंसा की  किसानों एवं प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
    आगर जिले के विधायक मधु गहलोत भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव किसानों के मसीहा हैं, आज मुख्यमंत्री ने आगर जिले को दीपावली पर्व का बंपर गिफ्ट दिया है। आज 138 करोड रुपए की राशि अंतरित की गई है ।इस उपलक्ष में  सभी किसान भाइयों एवं मेरी तरफ से मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं । उन्होंने कहा कि आगर जिले में निरंतर विकास कार्य हो रहे, औद्योगिक क्षेत्र में भी जिला आगे बढ़ रहा है। 
     इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने जिला वासियों को सरकार की ओर से शुभकामनाएं दी एवं कहा कि मुख्यमंत्री ने यह राशि प्रदान कर  गौरांवित किया है हमारे मुख्यमंत्री किसान पुत्र है एवं किसानों को  अन्नदाता मानते हैं। जन प्रतिनिधि एवं किसान भाइयों की ओर से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं उन्होंने भारतीय किसान संघ को भी बधाई दी ।
      कार्यक्रम में पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, किसान संघ के डूंगर सिंह, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा दिनेश परमार, प्रमोद जोशी, राहुल सिंह, मेहरबान सिंह, भरत प्रजापत,  गुमान सिंह, कालू सिंह, भगवान सिंह, राघव सिंह, रवि फरड सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं किसान बंधु उपस्थित थे । साथ ही अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, उप संचालक कृषि विभाग विजय चौरसिया, अधीक्षक भू अभिलेख  प्रीति चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

youtube