Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मरुबलड़िया गौशाला में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन


विधायक, पुलिस अधीक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति- गौसेवा और संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

दीपोत्सव पर्व पर ग्रामीण बच्चों को वितरित किए गए पटाखे

मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। दीपोत्सव पर्व के अवसर पर 22 अक्टूबर बुधवार को मरुबलड़िया गौशाला में गोवर्धन पूजा का एक भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता की झलक देखने को मिली। इस पावन अवसर पर विधायक मधु गहलोत, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा ओम मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरोसिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा विधि-विधान से गोवर्धन भगवान एवं गौमाता की पूजा-अर्चना की गई। गौशाला परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त रहा। उपस्थित जनों ने गौसेवा के महत्व पर विचार साझा किए और समाज में भारतीय परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

विधायक मधु गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गोवर्धन पूजा हमारे जीवन और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। यह पर्व हमें प्रकृति, पशुधन और समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। गौमाता हमारे धर्म, स्वास्थ्य और कृषि जीवन का आधार हैं, अतः उनका संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है।” उन्होंने गौशाला प्रबंधन की सराहना करते हुए समाज के सभी वर्गों से गौसेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। हमें अपनी परंपराओं को न केवल समझना चाहिए बल्कि उन्हें आत्मसात भी करना चाहिए। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और हमारे संस्कारों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “पुलिस विभाग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा गौशाला प्रबंधन को ₹5100/- का चेक प्रदान किया गया, जिससे गौशाला के रखरखाव और गौसेवा कार्यों में सहयोग मिल सके। साथ ही, एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में ग्रामीण बच्चों को पटाखे वितरित किए गए, जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मरुबलड़िया गौशाला परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण रहा। अंत में सभी ने गोवर्धन भगवान और गौमाता से जिले के विकास, समृद्धि एवं शांति की मंगलकामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

youtube