Type Here to Get Search Results !
  • खबरों एंव विज्ञापन के लिये संपर्क करें - मो.9617717441
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

पुस्तकें हमारे जीवन को नई ऊंचाइयां देती है -डॉ मसानिया

पुस्तक सह कौशल विकास यात्रा का आगर आगमन हुआ

मध्यप्रदेश/आगर मालवा/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। पुस्तकों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है, ये हमारे जीवन को नई ऊंचाईया देती है। यह बात गुरुवार को आगर जिले में पुस्तक सह कौशल विकास यात्रा के आगमन अवसर पर  मुख्य अतिथि बडौद विकास खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.दशरथ मसानिया ने कही। डॉ मसानिया ने पुस्तकों को पढ़ने में रुचि बढ़ाने और उनका नियमित अध्ययनकर अपने ज्ञान में वृद्धि करने पर जोर दिया गया।
     यात्रा के जिले में आगमन  सिग्मा कंप्यूटर के संचालक नरेंद्र द्वारा स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र शाजापुर लालघाटी से पुस्तक यात्रा का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात यात्रा रैली के रूप में आगर शहर के अंदर से  होते हुए  शासकीय उत्कृष्ट आगर पहुंची,  जहां पर यात्रा का  स्वागत स्कूल प्रिंसिपल  शाहना कुरैशी एवं स्टाफ सदस्य द्वारा किया गया। तत्पश्चात कौशल विकास यात्रा के पूर्व में की गई प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों  को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। इसके बाद उपस्थित बच्चों को  वर्तमान में आईटी से  संबंधित नए रोजगार मूलक अवसर की जानकारी  दी । राज्य समन्वयक संतोष कुमार उपाध्याय द्वारा बच्चों को कौशल यात्रा एवं पुस्तक यात्रा के बारे में विस्तार से  मार्गदर्शन किया। रबिन्द्रनाथ टैगोर और स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के सभी स्किल्स कोर्स के बारे में बच्चों को जानकारी भी प्रदान की गई ।
     संतोष उपाध्याय एवं सत्य प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा स्कूल प्रिंसिपल शाहना कुरैशी एवं मुख्य अतिथि को पुस्तक यात्रा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शरद कुमार बंसिया एवं आभार रियाज ने माना। इसके पश्चात यात्रा राजगढ़ के लिए रवाना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

youtube