थाना पहुंचकर एक दुसरे के खिलाफ भाजपा-कांग्रेस ने दिया आवेदन
मध्यप्रदेश/गिरिराज बंजारिया/MKT LIVE NEWS(गिरिराज बंजारिया)। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर नगर परिषद सुसनेर ने बुधवार से सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। नगर परिषद द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम बस स्टैंड परिसर से किया गया। लेकिन इसी बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाज़ी की। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुँच गया।
बता दे कि सुसनेर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नगर परिषद द्वारा सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बुधवार को सुबह 9 बजे नवीन बस स्टैंड क्षेत्र में हुआ। इस मौके पर नगर परिषद अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत तो उत्साह से हुई, लेकिन कुछ देर बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाज़ी की। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और मौके पर जमकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुँचे और थाना प्रभारी केसर राजपूत को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में कहा गया है कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए हैं। जिस पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद कांग्रेस ने भी भाजपा पार्षद व प्रतिनिधि के खिलाफ पुलिस थाने पहुँचकर आवेदन दिया है।